श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिला पंचायत बीजापुर की सदस्य एवं सहकारिता एवं उद्योग समिति की सभापति सामंतीन कोरसा ने जिलेवासियों एवं समस्त प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

 बीजापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिला पंचायत बीजापुर की सदस्य एवं सहकारिता एवं उद्योग समिति की सभापति सामंतीन कोरसा ने जिलेवासियों एवं समस्त प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।




अपने शुभकामना संदेश में सामंतीन कोरसा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्म, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण ने अपने संदेशों के माध्यम से समाज को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का मार्ग दिखाया।

उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। हम सभी को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

सामंतीन कोरसा ने भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहा कि बीजापुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा सभी परिवारों पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सदैव बनी रहे।

— सामंतीन कोरसा

सभापति, सहकारिता एवं उद्योग समिति

जिला पंचायत सदस्य, जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़

Post a Comment

Previous Post Next Post