बीजापुर/कुटरू। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रीति आरकी, सभापति संचार तथा संकर्म समिति एवं जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 03 कुटरू, जिला बीजापुर, छत्तीसगढ़ ने क्षेत्रवासियों एवं जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म, सत्य, प्रेम, करुणा और कर्म का संदेश देता है। जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सद्भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
प्रीति आरकी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए तथा क्षेत्र में विकास और सामाजिक एकता निरंतर मजबूत हो।
उन्होंने सभी नागरिकों से जन्माष्टमी का पर्व शांति, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने की अपील की और भगवान श्रीकृष्ण से सभी के मंगल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
“जय श्री कृष्ण! आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।”
