मंगलम के तीज मिलन में खिला उत्सव का रंग, महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

 बिलासपुर, 6 सितंबर। मंगलम के बैनर तले रविवार को तीज मिलन कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक उत्सव की उमंग के साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगलम की अध्यक्ष पदमजा सिन्हा ने की। आयोजन में सुमिता दासगुप्ता एवं प्रीति अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।














कार्यक्रम के दौरान थाली सजाओ, मोदक निर्माण, गहना बनाने एवं विभिन्न गेम्स जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता, कला एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

थाली सजाओ प्रतियोगिता में संध्या अग्रवाल ने प्रथम, प्रतिभा केशरवानी ने द्वितीय तथा दीपिका बसु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मोदक प्रतियोगिता में नीलम धुर्वे प्रथम, मीता चक्रवर्ती द्वितीय एवं मुक्ता अग्रवाल तृतीय रहीं। गहना बनाने की प्रतियोगिता में हिमानी अग्रवाल ने प्रथम, दीपिका गुप्ता ने द्वितीय एवं स्नेहिल ननोती ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं गेम्स में कल्पना श्रीवास, अंकिता अग्रवाल एवं रत्ना उपाध्याय विजेता रहीं।

कार्यक्रम के दौरान TGB Media की डायरेक्टर पुष्पा साहू का विशेष सम्मान किया गया। उनके सामाजिक एवं मीडिया क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही आताशी पैरा, रश्मि सिंह धुर्वे एवं दुर्गा शर्मा को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को स्मृति स्वरूप रिटर्न गिफ्ट भी प्रदान किया गया।

आयोजन की विशेष व्यवस्था, सहयोग एवं योगदान के लिए मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के स्टोर मैनेजर सूरज प्रसाद सिंह एवं सीनियर एक्जीक्यूटिव मार्केटिंग सुमित कुमार श्रीवास का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में सीमा जायसवाल, अर्चना अग्रवाल, प्रेमलता यदु, स्नेहा वर्मा, कंचन श्रीवास्तव, कविता श्रीवास, ममता बैरागी, अर्चना सिंह, प्रतिभा बोले, पूर्णिमा सरकार, अन्नू साहू, उर्मिला शाहा, पार्वती, अंकिता अग्रवाल, मंजु मेरसा, मीना सिंह, शैली तिवारी, नूपुर, सुनीता सोनवानी, राधा सोनी, भावना दुबे, रेखा चंदेल, रत्ना उपाध्याय, रूपल, सुधा गुप्ता, श्रद्धा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

पूरे कार्यक्रम में तीज की पारंपरिक उमंग, आपसी मेल-जोल और महिलाओं की प्रतिभा का सुंदर संगम देखने को मिला। सभी ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर आयोजन का भरपूर आनंद लिया और कार्यक्रम को यादगार एवं सफल बनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post