रायपुर/छत्तीसगढ़। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन आज 28 अगस्त को देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
इस पावन अवसर पर मास्टर तनिष्क वर्मा, सुप्रसिद्ध बाल गायक, ने प्रदेशवासियों एवं सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का प्रतीक है।
मास्टर तनिष्क वर्मा छत्तीसगढ़ की बाल गायन प्रतिभा के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
उन्होंने सभी से अपील की कि रक्षाबंधन के इस पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा भाई-बहन के रिश्ते की गरिमा और मजबूती को बनाए रखें।
**“भाई-बहन का प्यार यूं ही बना रहे,
हर रिश्ते में स्नेह और खुशियां सजी रहें।
सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।”**
.jpg)