बिलासपुर। भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की नन्ही सुर कोकिला एवं बाल लोकगायिका-भजन गायिका कनक साहू ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कनक साहू ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और आपसी विश्वास को मजबूत करने वाला पावन पर्व है। उन्होंने सभी भाई-बहनों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कनक साहू अपनी गायकी के माध्यम से छत्तीसगढ़ी लोकगीतों एवं भजनों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।
