स्वतंत्रता दिवस पर कृषि सभापति भुवेंद्र सिंह ठाकुर ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

 



जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृषि सभापति एवं जनपद सदस्य जगदलपुर क्षेत्र क्रमांक 01 भुवेंद्र सिंह ठाकुर ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।


भुवेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर है। हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की उन्नति, किसानों की समृद्धि और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयास जरूरी हैं। कृषि और ग्रामीण विकास को मजबूत बनाकर ही आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।


कृषि सभापति ने घाटपदमुर, तीतीरगांव, बालिकोंटा और कोंडावोल सहित क्षेत्र क्रमांक 01 के समस्त नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिलकर आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता के साथ क्षेत्र के विकास में सहभागी बनें।


उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।


जय हिंद! वंदे मातरम्!

Post a Comment

Previous Post Next Post