कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत कोंडागांव के उपाध्यक्ष हीरा नेताम ने जिलेवासियों एवं समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि 15 अगस्त हमारे देश की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान को याद करने की प्रेरणा देता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली।
हीरा नेताम ने कहा कि आजादी का वास्तविक सम्मान तभी होगा, जब हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए देश और समाज के विकास में योगदान दें। हमें आपसी भाईचारा, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हुए छत्तीसगढ़ एवं कोंडागांव जिले के विकास में सहभागी बनना चाहिए।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
हीरा नेताम ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा— “आइए, हम सब मिलकर देश की एकता, अखंडता और गौरव को मजबूत करने का संकल्प लें।”
जय हिंद! 🇮🇳
