रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर अखिल बिंद्रवार समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर कुमार बिंद्रवार ने प्रदेशवासियों एवं भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
रक्षाबंधन पर परमेश्वर कुमार बिंद्रवार ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर अखिल बिंद्रवार समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर कुमार बिंद्रवार ने प्रदेशवासियों एवं भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के अटूट रिश्ते का प्रतीक है।
परमेश्वर कुमार बिंद्रवार ने कहा कि बहनें परिवार और समाज की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए समाज को निरंतर सकारात्मक प्रयास करने चाहिए। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन का रिश्ता प्रेम और जिम्मेदारी की भावना से जुड़ा हुआ है। रक्षाबंधन हमें अपने रिश्तों को मजबूत बनाने और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
