तमनार। कुंजेमुरा में कुंज बिहारी सिदार के दशकर्म कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जागेश्वर सिंह राज,पूर्व विधायक हृदय राठिया, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार के पुत्र अभिषेक सिदार सहित गोंड समाज के प्रमुखजनों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान गोंड समाज के तहसील अध्यक्ष लीलाधार सिंह नेताम, अयोध्या सिंह, मनीराम, चंद्रभानु, गणपत सिंह सिदार, साहेब लाल सिदार सहित हजारों की संख्या में समाजजन एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
