विश्व आदिवासी दिवस को लेकर बस्तरिया राज मोर्चा की जिला बैठक संपन्न, तीनों ब्लॉकों में होगी परिचर्चा सभा

 सुकमा, 3 अगस्त 2026 | TGB MEDIA, बस्तर संभाग। विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन को लेकर बस्तरिया राज मोर्चा जिला कमेटी सुकमा की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सुकमा में जिला अध्यक्ष कवासी हांदा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, शिक्षा व्यवस्था और 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।








बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में जिले के तीनों विकासखंडों में परिचर्चा सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जहां आदिवासी समाज के अधिकार, संस्कृति, परंपरा, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों पर विचार-विमर्श होगा।


परिचर्चा सभाओं का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित किया गया है—


सुकमा ब्लॉक – 5 अगस्त 2026 (बुधवार), स्थान: फुलबगड़ी, समय: प्रातः 10:00 बजे।


छिंदगढ़ ब्लॉक – 6 अगस्त 2026 (गुरुवार), स्थान: धूररास-कुकानार, समय: प्रातः 10:00 बजे।


कोंटा ब्लॉक – 7 अगस्त 2026 (शुक्रवार), स्थान: डब्बाकोंटा, समय: प्रातः 10:00 बजे।


बैठक में कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए संबंधित ब्लॉकों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।


बैठक में बस्तरिया राज मोर्चा के संयोजक मनीष कुंजाम सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, सरपंच, जनपद सदस्य तथा विभिन्न जनसंगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


बैठक के अंत में जिला अध्यक्ष कवासी हांदा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।


रिपोर्ट : जय मंडावीTGB MEDIA | बस्तर संभाग | सुकमा (छत्तीसगढ़)

Post a Comment

Previous Post Next Post