भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षा बंधन के अवसर पर जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, जिला सक्ती छत्तीसगढ़ जागेश्वर सिंह राज ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
रक्षा बंधन पर जागेश्वर सिंह राज ने दी हार्दिक शुभकामनाएं
सक्ती, छत्तीसगढ़। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास के पावन पर्व रक्षा बंधन के अवसर पर जिला अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस, जिला सक्ती छत्तीसगढ़ जागेश्वर सिंह राज ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में श्री राज ने कहा कि रक्षा बंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। यह पर्व परिवार में आपसी प्रेम और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आए तथा भाई-बहन का स्नेह और विश्वास सदैव कायम रहे।
जागेश्वर सिंह राज ने सभी नागरिकों से पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करती हैं।
**उन्होंने सभी भाई-बहनों एवं उनके परिवारों को रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।**
.jpg)