रक्षाबंधन के अवसर पर वार्ड नंबर 49 के पार्षद सुनील सोनकर ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर वार्ड नंबर 49 के पार्षद सुनील सोनकर ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पार्षद सुनील सोनकर ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के मजबूत रिश्ते, प्रेम और आपसी विश्वास का प्रतीक है। यह पर्व परिवार में स्नेह, सौहार्द और खुशियां बढ़ाने का संदेश देता है।
उन्होंने सभी से रक्षाबंधन का पर्व आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
— सुनील सोनकर
पार्षद, वार्ड नंबर 49
बी. आर. यादव, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
