सिरगिट्टी में अत्याधुनिक जेट कन्वेक्शन टफेंड ग्लास यूनिट का शुभारंभ समाजसेवी एवं फिल ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीण झा ने किया उद्घाटन, आधुनिक मशीनों का लिया जायजा

 बिलासपुर। सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित राज टफ इंडस्ट्रीज में अत्याधुनिक जेट कन्वेक्शन टफेंड ग्लास यूनिट का भव्य शुभारंभ एवं उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं फिल ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीण झा रहे। उन्होंने फीता काटकर यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया तथा संयंत्र में स्थापित आधुनिक मशीनों का निरीक्षण कर उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों और नवीन तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

























स्थानीय उद्योग को मिलेगी नई पहचान

इस आधुनिक औद्योगिक इकाई की स्थापना प्रमोद कुमार गुप्ता, डबलू गुप्ता एवं बबलू गुप्ता के दूरदर्शी नेतृत्व, समर्पण और सतत प्रयासों का परिणाम है। उद्योग प्रबंधन ने बताया कि इस यूनिट में अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप टफेंड ग्लास का निर्माण किया जाएगा। इससे छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों की बढ़ती मांग को स्थानीय स्तर पर पूरा किया जा सकेगा और प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को नई मजबूती मिलेगी।

औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगा नया आयाम

मुख्य अतिथि प्रवीण झा ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह यूनिट बिलासपुर के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा प्रदेश में आधुनिक विनिर्माण उद्योग को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उद्योग 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसे राष्ट्रीय अभियानों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उद्योग परिवार को दी शुभकामनाएँ

प्रवीण झा ने यूनिट के सफल संचालन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उद्योग परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह इकाई गुणवत्ता, नवाचार, उत्कृष्ट उत्पादन और ग्राहक विश्वास के नए मानदंड स्थापित करेगी तथा प्रदेश के औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देगी।

ये रहे उपस्थित

समारोह में प्रमोद कुमार गुप्ता, डबलू गुप्ता, बबलू गुप्ता सहित उद्योग जगत से जुड़े पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने नई यूनिट के शुभारंभ पर उद्योग परिवार को बधाई देते हुए इसके सफल संचालन और निरंतर प्रगति की कामना की।