रायपुर। आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र की रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर रविवार को कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। पहली बैठक प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की रही, जबकि दूसरी बैठक कांग्रेस विधायक दल की आयोजित की गई।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, डॉ. शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, प्रेमसाय सिंह टेकाम, गुरु रुद्र कुमार, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेश शुक्ल, अमरजीत भगत, मोहन मरकाम, अनिला भेड़िया, धनेश पाटिला तथा विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक दल के उपनेता लखेश्वर बघेल, मुख्य सचेतक दलेश्वर साहू, उपसचेतक दिलीप लहरिया सहित विधायक कवासी लखमा, अनिला भेड़िया, भोलाराम साहू, लालजीत सिंह राठिया, इंद्रशाह मंडावी, सावित्री मंडावी, यशोदा निलाम्बर वर्मा, देवेन्द्र यादव, कुंवर सिंह निषाद, संगीता सिन्हा, अंबिका मरकाम, द्वारिकाधीश यादव, शेषराज हरबंश, अटल श्रीवास्तव, व्यास कश्यप, फूलसिंह राठिया, कविता प्राणलहरे, संदीप साहू, जनक ध्रुव, ओंकार साहू, इंद्र साव एवं हर्षिता स्वामी बघेल मौजूद रहे।
बैठक में पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक दल के सचिव अमित पांडे तथा प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के मुख्य प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी भी उपस्थित रहे।
दोनों बैठकों में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान जनहित के मुद्दों, सरकार को घेरने की रणनीति तथा संगठनात्मक समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई।









