गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर बिलासपुर में हुआ '650वीं जयंती संदेश कार्यक्रम' का आयोजन

 बिलासपुर, 26 जुलाई।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में देशभर में "650वीं जयंती संदेश कार्यक्रम" आयोजित किए जा रहे हैं।












इसी क्रम में रविवार, 26 जुलाई 2026 को सायं 4:00 बजे कालकर कुंज, संघ कार्यालय, मनोहर टॉकीज के पास, जुना बिलासपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार आयोग, छत्तीसगढ़) रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शांतनु मुखोपाध्याय (अध्यक्ष, माधव प्रेरणा केंद्र) ने की। मुख्य वक्ता रमेश वर्मा (प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत) ने संत गुरु रविदास जी के जीवन, व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उनके समरस समाज के प्रेरणादायी संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का आयोजन श्री माधव प्रेरणा केंद्र, बिलासपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजन, युवा, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।