भाटापारा में 'मिस, मिसेज एवं मिस्टर स्टाइल आइकॉन इंडिया' का भव्य आयोजन, टीवी अभिनेत्री नेहा स्वरूपा रहीं आकर्षण का केंद्र

 भाटापारा, 19 जुलाई। पद्मा रिजॉर्ट, भाटापारा में शनिवार को "Miss, Mrs. & Mr. Style Icon India" का भव्य आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस फैशन एवं टैलेंट शो में देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण टीवी धारावाहिक "ये रिश्ता क्या कहलाता है" की लोकप्रिय अभिनेत्री नेहा स्वरूपा रहीं, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।


















कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंद्र साव रहे। वहीं विधायक प्रतिनिधि शादाब जलियावाला तथा ASD Foundation के संस्थापक अमृताश सिंह देव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस भव्य आयोजन का सफल संचालन नन्ही परी फाउंडेशन की संस्थापक आयशा फातिमा के नेतृत्व में हुआ, जबकि इवेंट प्लानर मंसूर खान ने संपूर्ण आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में भाटापारा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दर्शकों के उत्साह और सकारात्मक प्रतिक्रिया ने आयोजन को और भी सफल बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान दिशा मेकओवर की दिशा साहू द्वारा विशेष ब्राइडल मेकअप सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में ब्राइडल मेकअप की आधुनिक तकनीकों, प्रोफेशनल टिप्स और बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे उपस्थित मेकअप आर्टिस्टों एवं प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं निष्पक्ष मूल्यांकन में ममता प्रसाद ने इवेंट मैनेजमेंट एवं ज्यूरी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अनुभव और मार्गदर्शन की सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम में VVIP Guest के रूप में रीता कुशवाहा एवं रेणु रानी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ज्यूरी पैनल में ममता प्रसाद, शिखा साहू, तृप्ति रॉय चौधरी, किरण रात्रे, तनिषा पाटवर्धन, मीना नितिन साक्या, चंद्रप्रभा यादव, सुजाता पटले, राजेश्वरी ध्रुव, कुसुम बांधे, आदिल मोक्कट्टी एवं वर्धन शर्मा शामिल रहे।

कार्यक्रम का आकर्षक संचालन शिवानी तिवारी ने किया, जबकि प्रतिभागियों की ग्रूमिंग की जिम्मेदारी प्रियंका शर्मा ने निभाई।

प्रतियोगिता में मिस स्टाइल आइकॉन का खिताब मानसी कुशवाहा एवं खुशबू चौहान ने अपने नाम किया, जबकि मिसेज स्टाइल आइकॉन का खिताब ज्योति तिवारी ने जीता।

रंगारंग प्रस्तुतियों, आकर्षक फैशन शो और प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन से सजा यह आयोजन भाटापारा के लिए यादगार साबित हुआ। उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाली प्रेरणादायक पहल बताया।