जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर, ज़ोन-27 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफपी यशस्विनी का विशेष दौरा संपन्न सुपर चैप्टर्स की गतिविधियों की समीक्षा कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफपी यशस्विनी ने दिए प्रभावी नेतृत्व एवं संगठन सशक्तिकरण के मंत्र
रायपुर। जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर, ज़ोन-27 द्वारा शांति नगर स्थित विमतारा हॉल में जेसीआई इंडिया की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (एरिया-एफ) जेएफपी यशस्विनी के विशेष दौरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज़ोन के विभिन्न सुपर चैप्टर्स के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफपी यशस्विनी ने विभिन्न चैप्टर्स द्वारा वर्षभर में आयोजित सेवा, नेतृत्व विकास, सामाजिक सरोकार एवं व्यक्तित्व निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक चैप्टर की उपलब्धियों की सराहना करते हुए आगामी परियोजनाओं को अधिक प्रभावी, नवाचारपूर्ण एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि जेसीआई केवल नेतृत्व निर्माण का मंच नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम भी है।
कार्यक्रम में ज़ोन प्रेसिडेंट जेएफआर सीए प्रणव लाठ, टूर को-ऑर्डिनेटर जेसी आनंद जैन, नेशनल चेयरमैन जेकॉम जेसी सेन. अमितेश पाठक तथा पास्ट एनईसी जेसी सेन. चेतन तरवानी की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन जेसी सुरभि चंदेल ने किया। वहीं जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की अध्यक्षा जेसी डॉ. धृति वैभव शर्मा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफपी यशस्विनी का परिचय प्रस्तुत करते हुए उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक योगदान पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जेसी सूरज अग्रवाल, जेएफएम अमन अग्रवाल, जेसी प्रियंका गुप्ता, जेसी तुषार अग्रवाल, जेसी रवि अंदानी, जेसी सुलभा पाण्डेय, जेसी पारस अग्रवाल, जेसी अर्क पीयूष पाण्डेय एवं जेसी बरखा अंदानी सहित ज़ोन-27 के विभिन्न चैप्टर्स के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्य अपनी-अपनी टीमों के साथ उपस्थित रहे। सभी चैप्टर्स ने अपनी वार्षिक गतिविधियों, सामाजिक अभियानों एवं उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण किया।
रिपोर्ट प्रेजेंटेशन के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेएफपी यशस्विनी ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए संगठन के विस्तार, सदस्य विकास, प्रभावी परियोजनाओं तथा टीम भावना को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को भविष्य में भी समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रगान एवं स्नेहभोज के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

