जनसेवा और आध्यात्म का संगम : स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से आशीर्वाद लेकर सुशासन तिहार में शामिल हुए विधायक अमर अग्रवाल जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, नागरिकों से किया सीधा संवाद
बिलासपुर। नगर विधायक अमर अग्रवाल ने बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्रीरामभद्राचार्य महाराज जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर को उन्होंने आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा से परिपूर्ण बताते हुए कहा कि संतों का सान्निध्य समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ हमारी सनातन संस्कृति, संस्कार और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करता है।
विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि आज के बदलते सामाजिक परिवेश में संतों का मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। संत समाज को एकता, सेवा, सद्भाव और नैतिकता का संदेश देते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य महाराज के आशीर्वचन समाज में सेवा और संस्कार की भावना को और अधिक सशक्त करेंगे।
इसके पश्चात विधायक अमर अग्रवाल सुशासन तिहार के अंतर्गत मगरपारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने पेयजल, सड़क, बिजली, राजस्व, पेंशन एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक अग्रवाल ने मौके पर ही कई समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए, जबकि शेष प्रकरणों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
शिविर के दौरान विधायक अमर अग्रवाल ने नागरिकों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी, ताकि पात्र हितग्राही योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।
विधायक अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की सुविधाओं से वंचित न रहे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में पूरी संवेदनशीलता, गंभीरता और तत्परता के साथ कार्य करें तथा प्रत्येक प्रकरण का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। विधायक अमर अग्रवाल ने दोहराया कि जनसेवा ही उनका सर्वोच्च दायित्व है और इसी भावना के साथ वे लगातार क्षेत्रवासियों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं।
.jpg)
.jpg)