बोरे-बासी दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर जय श्री सरकार की शुभकामनाएं

 बिलासपुर की समाज सेविका जय श्री सरकार ने समस्त श्रमिक भाइयों-बहनों एवं प्रदेशवासियों को बोरे-बासी दिवस और अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।







उन्होंने अपने संदेश में कहा कि श्रमिक वर्ग हमारे समाज की रीढ़ हैं, जिनके अथक परिश्रम और समर्पण से देश निरंतर प्रगति कर रहा है। मजदूरों का योगदान हर क्षेत्र में अमूल्य है और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है।

जय श्री सरकार ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक पहचान बोरे-बासी केवल एक भोजन नहीं, बल्कि श्रमिकों के जीवन, संस्कृति और सम्मान का प्रतीक है। यह हमारी जड़ों से जुड़ने और श्रम के महत्व को समझने का एक माध्यम है।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे श्रमिकों के योगदान को सम्मान दें, उनके अधिकारों की रक्षा करें और समाज में उनके प्रति सहयोग व संवेदनशीलता की भावना बनाए रखें।

उन्होंने सभी को इस विशेष अवसर पर पुनः हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए श्रमिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।