बेलतरा के लोकप्रिय युवा विधायक सुशांत शुक्ला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं – नीतू सिंह क्षत्रिय


बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय युवा विधायक सुशांत शुक्ला जी के जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र भर में शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में महिला मोर्चा ग्रामीण जिला बिलासपुर की जिला मीडिया प्रभारी नीतू सिंह क्षत्रिय ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।







नीतू सिंह क्षत्रिय ने अपने संदेश में कहा कि सुशांत शुक्ला जी एक ऊर्जावान, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने कम समय में ही क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनकी सरलता, मिलनसार व्यक्तित्व और जनता के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें आम लोगों के बीच लोकप्रिय बनाती है।

उन्होंने आगे कहा कि विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में बेलतरा क्षेत्र लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आने वाले समय में भी क्षेत्रवासियों को उनसे और बेहतर कार्यों की उम्मीद है।

 नीतू सिंह क्षत्रिय ने भगवान से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुनः जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post