विश्व स्वास्थ्य दिवस पर भिलाई में फिटनेस की नई शुरुआत — प्रेरणा धाबर्डे की मौजूदगी में ‘अभ्यास फिटनेस हब’ का भव्य शुभारंभ
अमित कुमार , TGB मीडिया प्रभारी
भिलाई।
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 7 अप्रैल को भिलाई के न्यू सिविक सेंटर में ‘अभ्यास फिटनेस हब’ का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। यह पहल शहरवासियों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली हस्ती, बॉलीवुड में लीड रोल निभाने वाली पहली अभिनेत्री एवं Mrs Universe 2022–23 और Mrs India Global Queen 2021 रह चुकीं मिसेज प्रेरणा धाबर्डे की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके आगमन से पूरे आयोजन में खास उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे व डांस स्टूडियो संचालक हेमंत भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रेरणा धाबर्डे के साथ सेल्फी ली और फोटो खिंचवाकर इस यादगार पल को संजोया। आम लोगों में उनके प्रति खास आकर्षण और उत्साह साफ तौर पर नजर आया। उपस्थित लोगों ने उन्हें अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की और कार्यक्रम को बेहद प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर डॉ. उदय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित रूप से फिटनेस को अपनाने की सलाह दी। साथ ही यह जानकारी दी गई कि अभ्यास फिटनेस हब में समय-समय पर उनके द्वारा निःशुल्क हेल्थ कैंप भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे आम लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जांच और सलाह का लाभ मिल सकेगा।
अभ्यास फिटनेस हब में आधुनिक फिटनेस से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां युवाओं, महिलाओं और सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए फिटनेस से जुड़े बेहतर संसाधन और मार्गदर्शन मिलेगा। यह हब न केवल शरीर को स्वस्थ रखने, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनने का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के लिए नाश्ता एवं स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया। पूरे आयोजन का माहौल उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा हुआ था।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य भिलाई के लोगों को एक स्वस्थ और बेहतर जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।
अमित कुमार, TGB मीडिया









