बलौदाबाजार, 24 अप्रैल 2026।
प्राकृतिक आपदा से मृत 4 व्यक्तियों के निकट परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के मान से कुल 16 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह स्वीकृति कलेक्टर कुलदीप शर्मा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत दी गई है।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायता प्राप्त करने वाले पीड़ित परिवारों में—
जीराबाई वर्मा, पति कृपाराम वर्मा (ग्राम पासिद, तहसील भाटापारा)
सुखदेव ध्रुव, पिता विश्राम ध्रुव (ग्राम निपनिया, तहसील भाटापारा)
सोभीत राम देवदास, पिता रेखाराम देवदास (ग्राम अमलीडीह, तहसील भाटापारा)
राजेश ध्रुव, पिता मोतीराम ध्रुव (ग्राम टेहका, तहसील भाटापारा)
शामिल हैं।
इन व्यक्तियों की मृत्यु शिवनाथ नदी, तालाब एवं डबरी के पानी में डूबने तथा अत्यधिक वर्षा के कारण मकान की दीवार गिरने से हुई थी।
कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत सहायता राशि आरटीजीएस के माध्यम से पीड़ितों के बैंक खातों में शीघ्र जमा कराई जाए।