रायपुर / जांजगीर-चांपा।
होली के रंगों के साथ इस बार छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में भी मजेदार हलचल देखने को मिल रही है। खबरों के अनुसार छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा “भूचाल” आने वाला है। इस व्यंग्यात्मक खबर में कई कलाकारों और फिल्म से जुड़े लोगों को नई-नई जिम्मेदारियाँ मिलती नजर आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक सतीश जैन अब फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी करने लगे हैं। वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा है।
छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन अब भारत के उपराष्ट्रपति बनने के लिए दिल्ली रवाना हो चुकी हैं। वहीं छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री की डांस क्वीन अनुकृति चौहान को छत्तीसगढ़ शासन में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का कार्यभार मिलने की खबर है।
दीक्षा जायसवाल को नागरिक उद्यान मंत्री बनाया गया है, जबकि बिलासपुर की रहने वाली सोनाली सहारे को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है।
“जय शीतला मैया” के एसोसिएट असिस्टेंट डायरेक्टर संतोष साहू को आबकारी मंत्रालय में पोस्टिंग दे दी गई है। वहीं मन कुरैशी फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर क्रिकेट की राजनीति में उतर गए हैं और क्रिकेट खेलने पाकिस्तान चले गए हैं।
बताया जा रहा है कि शशि वर्मा के हाफ मर्डर के आरोपी मोहित कुमार साहू अब दुबई में रहने लगे हैं, क्योंकि उनका कनेक्शन दाऊद इब्राहिम से बताया जा रहा है।
इसी बीच डॉ. उर्वशी साहू को छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उपासना वैष्णव को बकरी पालन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
जूनियर जॉनी लीवर विनोद को भारत सरकार में रेल मंत्रालय का विभाग सौंपा गया है। वहीं श्री राम फिल्म प्रोडक्शन हाउस के निर्माता रामनाथ साहू को फिल्म फाइनेंसर नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही शालिनी विश्वकर्मा को छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री द्वारा स्मार्ट सिनेमा से “बेस्ट मीडिया प्रभारी” का अवार्ड पाने वाले राकेश कुमार साहू अब छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में हीरो बन गए हैं। क्योंकि उन्हें हीरो बनने की बहुत दौड़ थी, इसलिए अब उन्हें हीरो बना दिया गया है।
वे जल्द ही पत्रकार पर हमले की कहानी पर बनने वाली फिल्म में अपनी अदाकारी दिखाएंगे। इस फिल्म में उनके साथ हीरोइन के रूप में इशिका यादव नजर आएंगी।
हमारे रिपोर्टर, प्रमोटर और व्यंग्यकार राकेश कुमार साहू का कहना है कि उपरोक्त सभी कथन बिल्कुल सही हैं।
बुरा ना मानो होली है।
