श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्री-होली सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन रिपोर्टर: राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा जिले के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में होली पर्व के पूर्व उत्साह और उल्लास के साथ प्री-होली सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। यह रंगारंग कार्यक्रम महाविद्यालय के संचालक डॉ. जे. के. जैन एवं प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह के कुशल मार्गदर्शन में तथा संस्था सचिव श्री अंकित जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे, प्रेम तथा एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्री-होली सेलिब्रेशन को और अधिक आनंदमय बनाने के लिए महाविद्यालय में रैन डांस की विशेष व्यवस्था की गई थी। पानी की फुहारों के बीच छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए होली के रंगों का आनंद लिया। रैन डांस के दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उमंग साफ झलक रही थी।
इसके साथ ही छात्रों के मनोरंजन के लिए डीजे कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जहाँ छात्र-छात्राओं ने संगीत की धुन पर जमकर नृत्य किया। महाविद्यालय की इस पहल की सभी विद्यार्थियों ने सराहना की और इसे यादगार आयोजन बताया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालक डॉ. जे. के. जैन और प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह ने सभी विद्यार्थियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया। वहीं संस्था सचिव श्री अंकित जैन ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के बीच आपसी सहयोग और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. प्रतिमा रानी द्विवेदी, ओमप्रकाश सोनी, अरविंद कुमार, संजीव चौहान, श्वेता सिंह चंदेल, दुर्गा टंडन, संध्या सिंह, कमलकांत साहू, नवीन आदित्य, नगेंद्र कुमार जांगड़े, अनुज जैन, राहुल राठौर, अर्जुन दास मोहले, संजना भास्कर, सोनम साहू, प्रिया खरे, श्रद्धा राठौर, सरिता पटेल, भूपेंद्र कुमार, चंद्ररूपा कश्यप, अशोक पांडेय, सुनीता पांडेय, पायल दास, संदीप, हितेश्वरी कश्यप, सूरज रत्नाकर, रश्मि मरकाम, कृष्णकांत चंद्राकर, समरीन मिर्जा, राजेश कुमार, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप, राजेश साहू सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक, एनसीसी के कैडेट एवं महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्री-होली सेलिब्रेशन के इस आयोजन ने महाविद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और एकता का वातावरण निर्मित कर दिया तथा सभी ने मिलकर रंगों के इस पर्व को यादगार बना दिया।
रिपोर्टर: राकेश कुमार साहू
जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)


