तिफरा-सिरगिट्टी मंडल युवा मोर्चा में आकाश यादव बने मंडल महामंत्री

 बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा तिफरा-सिरगिट्टी मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। बिलासपुर जिले की कोर कमेटी द्वारा बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के सानिध्य में तथा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह एवं वैभव गुप्ता की अनुशंसा पर मंडल अध्यक्ष पृथ्वी श्रीवास ने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की।








नई कार्यकारिणी में आकाश यादव को मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले आकाश यादव मंडल युवा मोर्चा में कोषाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें इस बार महामंत्री जैसी अहम जिम्मेदारी दी गई है।

मंडल महामंत्री बनाए जाने पर आकाश यादव ने बिल्हा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक धरम लाल कौशिक, जिला एवं मंडल के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।