कांग्रेस-भाजपा ने राजनीति का चोला पहनकर “नशा” को बना लिया प्रमुख धंधा – भूपेश बघेल पर तंज भाजपा की “डबल इंजन” वाली साय सरकार डकैत साबित हो रही है – अनिल दुबे
रायपुर।
राजआंदोलनकारी नेता अनिल दुबे ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने राजनीति का चोला पहनकर नशे के कारोबार को प्रमुख धंधा बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली साय सरकार भी इस मामले में जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है।
अनिल दुबे ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में शराबबंदी और नशाबंदी को मुख्य मुद्दा बनाया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेसी आबकारी मंत्री पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया, लेकिन इसके बाद भी प्रदेश में नशे का कारोबार पहले से अधिक बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि पहले यह धंधा केवल पुलिस और आबकारी विभाग तक सीमित था, लेकिन अब आर्थिक अपराध ब्यूरो (EOW) जैसे विभागों के भी इसमें शामिल होने के आरोप सामने आ रहे हैं। दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता को नशे के व्यवसाय का माध्यम बना दिया है और अब जनता को इस पर फैसला लेना होगा।
इस अवसर पर महेंद्र कौशिक, छन्नू साहू, रामेश्वर चौहान, मनोज देवांगन, जगदम्बा साहू, भुवनलाल पटेल, सतमन साय, लीलाधर डरसेन, श्रीमती राधा सिन्हा, रितु महंत और अनिता रात्रे सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को अल्टीमेटम देते हुए नशाबंदी पर ठोस कदम उठाने की मांग की।
राजआंदोलनकारियों ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में “नशाबंदी कर छत्तीसगढ़ बचाओ” अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत “छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथयात्रा” के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और आम छत्तीसगढ़ियों को इस आंदोलन से जोड़ा जा रहा है।
