छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार एवं फिल्म प्रमोटर विकास यादव का जन्मदिन 13 मार्च को, मीडिया परिवार ने दी शुभकामनाएं

 छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार एवं फिल्म प्रमोटर विकास यादव का जन्मदिन 13 मार्च को, मीडिया परिवार ने दी शुभकामनाएं

राकेश न्यूज़ एजेंसी, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)।










छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और फिल्मी दुनिया से जुड़ी दो प्रमुख हस्तियों, छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार और फिल्म प्रमोटर विकास यादव का जन्मदिन 13 मार्च को मनाया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत एवं मीडिया परिवार की ओर से दोनों को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ी फिल्म “जब जवानी जिंदाबाद” में अभिनेत्री के रूप में ज्योत्सना ताम्रकार ने अपनी अभिनय प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीता था। इस फिल्म के दौरान दुर्ग के तरुण टॉकीज और अप्सरा टॉकीज में फिल्म के प्रचार-प्रसार और सहयोग के लिए फिल्म प्रमोटर विकास यादव हमेशा उनके साथ खड़े रहे।

फिल्म के रिलीज से पहले लगभग एक सप्ताह तक विकास यादव ने विभिन्न कॉलेजों में जाकर फिल्म का प्रचार-प्रसार किया और दर्शकों को छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रति आकर्षित करने का प्रयास किया। उनके इस प्रयास से फिल्म को अच्छी पहचान मिली।

एक घटना के दौरान जब रेलवे स्टेशन दुर्ग में ज्योत्सना ताम्रकार के साथ बैग छीनने की कोशिश हुई थी, उस समय भी विकास यादव ने उनका पूरा सहयोग किया और उन्हें रेलवे स्टेशन से लेकर जिला चिकित्सालय दुर्ग तक साथ देकर सहायता की।

बताया जाता है कि विकास यादव दुर्ग के पचरी पारा के निवासी हैं, जबकि अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार शिक्षक नगर की रहने वाली हैं। दोनों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत और मीडिया के माध्यम से दोनों को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की गई है।

— राकेश न्यूज़ एजेंसी, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)।