युवाओं का शैक्षणिक विकास एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट

 आकाश सिंह

जिला अध्यक्ष, भाजयुमो

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)









छत्तीसगढ़ विधानसभा में माननीय वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी जी द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट “GYAN” और “GATI” के बाद “SANKALP” की थीम पर आधारित एक संतुलित, समावेशी एवं दूरदर्शी बजट है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रस्तुत 1.72 लाख करोड़ रुपये का यह “संकल्प बजट” छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने का सशक्त रोडमैप है।

यह बजट विशेष रूप से युवाओं के शैक्षणिक विकास, कौशल उन्नयन और आत्मनिर्भरता को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। किसानों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं आदिवासी अंचलों के सर्वांगीण उत्थान के साथ कृषि क्षेत्र पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।

युवाओं के लिए प्रमुख प्रावधान:

CG ACE योजना (उड़ान शिखर मंजिल) के अंतर्गत 33 करोड़ रुपये का प्रावधान, जिससे युवाओं को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आर्थिक सहयोग मिलेगा।

रायपुर में 25 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मेगा परीक्षा केंद्र की स्थापना, जिससे युवाओं को बेहतर परीक्षा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान, जिससे मेधावी छात्रों को शैक्षणिक सहायता मिलेगी।

सभी नालंदा पुस्तकालयों में करियर काउंसलिंग केंद्र स्थापित करने हेतु 10 करोड़ रुपये का प्रावधान, जिससे युवाओं को सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

विश्वविद्यालयों को 731 करोड़ रुपये का अनुदान, जिससे उच्च शिक्षा के स्तर में सुधार होगा।

IIT एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों के अधोसंरचना उन्नयन हेतु 50 करोड़ रुपये का प्रावधान।

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कवर्धा, रायगढ़, जशपुर और जगदलपुर में नवीन CGIT संस्थानों की स्थापना, जिससे तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

रोजगार एवं कौशल विकास

मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना एवं NIPUN मिशन के माध्यम से युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और उद्योग कौशल प्रदान कर रोजगार सृजन को प्रोत्साहन।

250 करोड़ रुपये से 23 नए औद्योगिक पार्कों की स्थापना, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में स्टार्टअप के नए अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, जिससे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिलेगी।

यह बजट वास्तव में युवाओं को दिशा देने वाला, उनके शैक्षणिक विकास को गति देने वाला और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है।

मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी जी का आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह ऐतिहासिक एवं युवा-केंद्रित बजट प्रस्तुत किया।