मोहला।
मण्डल अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मोहला श्री राशिद हुसैन ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर क्षेत्र के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जो सभी वर्गों और समुदायों को एक साथ जोड़ने का कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें पुरानी बातों को भुलाकर एक नई शुरुआत करने और समाज में सद्भावना को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है। आज के समय में समाज को जोड़कर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है और ऐसे त्योहार हमें मिलजुलकर रहने की सीख देते हैं।
श्री हुसैन ने लोगों से अपील की कि होली को शांति, सौहार्द और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के साथ मनाएं। प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, पानी की बचत करें तथा नशामुक्त और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाकर इसकी गरिमा बनाए रखें। साथ ही जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां साझा करने का भी आग्रह किया।
अंत में उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए तथा मोहला क्षेत्र में प्रेम, शांति और विकास का वातावरण निरंतर बना रहे।
