जांजगीर-चांपा। अकलतरा एवं पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत नरियारा स्थित रियल ग्रोथ पब्लिक स्कूल तथा ग्राम पंचायत मूलमुला स्थित रियल ग्रोथ पब्लिक स्कूल में 16 फरवरी को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उत्साह एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक एवं पालक उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मंच से प्रस्तुत हर कार्यक्रम पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बच्चों का हौसला बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं तथा उनके शैक्षणिक परिणामों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल संचालन समिति के प्रेसिडेंट एवं सचिव मनोज पांडेय, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिन एवं आलोक शुक्ला, ग्राम पंचायत मूलमुला के सरपंच अमितेंद्र प्रताप सिंह, संस्था के प्राचार्य आर.के. साहू (नरियारा), प्राचार्य शारदा साहू (मूलमुला), अध्यक्ष बी.आर. साहू, डी.के. जायसवाल, एसोसिएट डायरेक्टर दिलीप कौर छाबड़ा सहित विद्यालय प्रबंधन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में दोनों विद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया तथा सफल आयोजन के साथ वार्षिकोत्सव का समापन हुआ।
रिपोर्टर : राकेश कुमार साहू ,जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़



