नगर में आज हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला, जब कांग्रेस शहर मंडल अध्यक्ष (वार्ड क्रमांक 11) एवं किसान पुत्र जयंत जायसवाल जी का जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंडल क्षेत्र के लोगों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत कर दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
सुबह से ही समर्थकों का उनके निवास एवं कार्यालय पर आना-जाना लगा रहा। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा समाज सेवा में उनके योगदान को सराहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि जयंत जायसवाल जी हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हैं और आम जनता के बीच रहकर सेवा कार्य करते हैं। किसान परिवार से जुड़े होने के कारण वे किसानों और गरीब वर्ग की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।
इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह समाज और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। जयंत जायसवाल जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्रेम और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे सदैव क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।
विनीत — समस्त मंडलवासी
