महान छत्तीसगढ़ी पारिवारिक फिल्म “दंगल – द वीरनपुर फाइल्स : ईश्वर सत्य है” रामनवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च को पूरे छत्तीसगढ़ में रिलीज ,,,
जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बहुचर्चित पारिवारिक फिल्म “दंगल – द वीरनपुर फाइल्स : ईश्वर सत्य है” की आधिकारिक रिलीज तिथि घोषित कर दी गई है। यह फिल्म चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व में रामनवमी के शुभ अवसर पर 27 मार्च को छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
🎥 फिल्म से जुड़ी प्रमुख जानकारी
फिल्म का नाम : दंगल – द वीरनपुर फाइल्स : ईश्वर सत्य है
निर्माता : हेमलाल चतुर्वेदी, रमेश कुमार नाग
निर्देशक : हेमलाल चतुर्वेदी
मुख्य कलाकार : पवन गांधी, शालिनी विश्वकर्मा एवं अन्य कलाकार
डिस्ट्रीब्यूशन : अमन पिक्चर्स मूवर्स
डिस्ट्रीब्यूटर : अलख राय (माया देदे मयारू भाग-2 के निर्माता)
डिस्ट्रीब्यूटर अलख राय के मार्गदर्शन में फिल्म के प्रदर्शन की तिथि तय की गई है, जिसके तहत 27 मार्च को पूरे छत्तीसगढ़ में भव्य लोकार्पण होगा।
⭐ अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा ने क्या कहा -
हाल ही में पारिवारिक फिल्म मंगलसूत्र के प्रदर्शन के दौरान संवाददाता से बातचीत में अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी नई फिल्म बहुत जल्द दर्शकों के बीच आने वाली है। उन्होंने कहा कि:
“रामनवमी के शुभ अवसर पर 27 मार्च से ‘दंगल – द वीरनपुर फाइल्स : ईश्वर सत्य है’ रिलीज होगी। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इस फिल्म को भरपूर प्यार देंगे।”
उन्होंने दर्शकों से छत्तीसगढ़ी सिनेमा को प्रोत्साहन देने की अपील भी की।
📸 मुलाकात और विशेष चर्चा -
संवाददाता राकेश कुमार साहू ने अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा से मुलाकात कर फोटो भी साझा किए। मुलाकात के दौरान अभिनेत्री का सरल और विनम्र स्वभाव देखने को मिला, जिसे प्रशंसकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।
📢 प्रमोशन एवं जनसंपर्क -
यह जानकारी फिल्म के प्रमोटर एवं डिजिटल जनसंपर्क अधिकारी
राकेश कुमार साहू (मीडिया प्रभारी – जय शीतला मैया) द्वारा दी गई है, जो फिल्म के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
🗞 रिपोर्टर
राकेश कुमार साहू
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
✨ छत्तीसगढ़ी संस्कृति और पारिवारिक भावनाओं पर आधारित यह फिल्म रामनवमी के अवसर पर दर्शकों को भावनात्मक और सामाजिक संदेश देने का प्रयास करेगी। अब देखना होगा कि दर्शक इस फिल्म को कितना प्यार देते

