बिलासपुर। बन्नाक चौक, सिरगिट्टी स्थित सरस्वती स्टील एंड बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के तत्वावधान में अल्ट्राटेक सीमेंट एवं केमिकल वाटरप्रूफिंग को लेकर तकनीकी जानकारी और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अल्ट्राटेक की टेक्निकल इंजीनियर मुस्कान गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने भवन निर्माण में सीमेंट की गुणवत्ता, सही उपयोग, मजबूती तथा केमिकल वाटरप्रूफिंग की उपयोगिता को लेकर उपस्थित लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान टेक्निकल इंजीनियर मुस्कान गुप्ता ने निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री और आधुनिक तकनीक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भवनों को मजबूत, टिकाऊ और पानी के रिसाव एवं सीलन जैसी समस्याओं से सुरक्षित रखने के लिए सही निर्माण तकनीक एवं वाटरप्रूफिंग का उपयोग आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों को अल्ट्राटेक के उत्पादों के उपयोग, उनकी विशेषताओं और तकनीकी पहलुओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर सरस्वती स्टील एंड बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर के संचालक गुड्डू मिश्रा की विशेष सहभागिता रही। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के ग्राहकों, भवन निर्माण से जुड़े लोगों एवं नागरिकों तक निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और आधुनिक तकनीकी जानकारी पहुंचाने की पहल की।
कार्यक्रम में TGB Media की डायरेक्टर पुष्पा साहू भी उपस्थित रहीं। आयोजन में क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने भाग लिया और अल्ट्राटेक सीमेंट एवं केमिकल वाटरप्रूफिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम के दौरान अल्ट्राटेक की ओर से उपस्थित सभी लोगों को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए गए। साथ ही आयोजन में शामिल अतिथियों एवं लोगों के लिए स्वल्पाहार की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। उपहार वितरण ( गिफ्ट ) एवं स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण, आत्मीय और उत्साहपूर्ण बना रहा।
सरस्वती स्टील एंड बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम निर्माण क्षेत्र में तकनीकी जागरूकता बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा ग्राहकों को आधुनिक निर्माण तकनीकों से परिचित कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।
TGB Media | बिलासपुर, छत्तीसगढ़












