कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

 


रायपुर, 6 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों और उनके आश्रित परिजनों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलने पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री निवास में फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को फेडरेशन की ओर से आयोजित होने वाले अभिनंदन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।


लंबे समय से की जा रही थी कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग


फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदेश के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित प्रमुख मांग रही है। सरकार के इस निर्णय से लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।


इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ गंभीर बीमारियों और आकस्मिक उपचार की स्थिति में मिलेगा। अब कर्मचारियों को इलाज के लिए पहले बड़ी रकम जुटाने और बाद में चिकित्सा प्रतिपूर्ति की लंबी प्रक्रिया से गुजरने जैसी परेशानियों में राहत मिलने की उम्मीद है।


कर्मचारियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा


फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होने से शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। यह निर्णय कर्मचारी हित में सरकार का महत्वपूर्ण कदम है।


प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस निर्णय से प्रदेश के लाखों शासकीय परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक चिंताओं से राहत मिलेगी।


इस अवसर पर पंकज पाण्डेय, सत्येंद्र देवांगन, अश्वनी चेलक, जय कुमार साहू, पीताम्बर पटेल, आलोक मिश्रा एवं संतोष कुमार वर्मा सहित छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के अन्य


सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post