बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी एवं इंडिया ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ महारैली में एआईसीसी (AICC) के राष्ट्रीय समन्वयक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शामिल हुए। इस महारैली में देशभर से कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं लोकतंत्र समर्थकों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
महारैली के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक अधिकार है, लेकिन SIR के नाम पर करोड़ों मतदाताओं के मताधिकार पर संकट उत्पन्न होने की आशंका है।
श्री श्रीवास ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एवं डॉ. अनिल जय हिंद के नेतृत्व में कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक इस कथित अवैधानिक प्रक्रिया के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और संविधान की मूल भावना को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस लड़ाई को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करते रहेंगे।
इस अवसर पर श्री त्रिलोक श्रीवास के साथ राहुल गोरख, चरण सिंह राज, पवन सिंह ठाकुर, महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, अवधेश गोयल, धर्मेंद्र सोनी सहित अनेक समर्थक उपस्थित रहे।
इसके साथ ही जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, अभय नारायण राय, महेश दुबे, टाटा विजय पांडे, आशुतोष शर्मा, राजेंद्र धीवर, शिवबालक कौशिक, अभ्युदय तिवारी, जीतू, बिहारी देवांगन, सुरेश ठाकुर, शैलेंद्र निर्मलकर, करीम खान, सोहेल खान, रणजीत सिंह, रजेश सिंह एवं पुष्पराज साहू सहित देशभर से पहुंचे लाखों लोगों की उपस्थिति रही।
महारैली में उठी लोकतंत्र और मताधिकार की आवाज ने देशभर में संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प को नई मजबूती देने का संदेश दिया।


