रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन की सूचना से वे स्तब्ध हैं। उनका सरल व्यक्तित्व, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा उनकी विशेष पहचान रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने वाले डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन हम सभी के लिए गहरी पीड़ा का विषय है। जनसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
