पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतनाम सिंह खनूजा ने महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा का किया भव्य स्वागत

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं बालोद विधायक संगीता सिन्हा के बिलासपुर आगमन पर पेण्ड्री डीके के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।


इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सतनाम सिंह खनूजा, उनकी पत्नी एवं पूर्व महिला कांग्रेस सचिव पूजा खनूजा तथा उपाध्यक्ष शोभा चाहिल सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर संगीता सिन्हा का आत्मीय स्वागत किया।

संगीता सिन्हा के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने, राजनीति में महिलाओं की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी बढ़ाने तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला नेतृत्व को मजबूती मिलने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी समय में महिला कांग्रेस की सक्रियता को और विस्तार दिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post