जन्माष्टमी पर सोनिया साहू ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

 बिलासपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्री संस्कार फाउंडेशन बिलासपुर की अध्यक्ष, साहू समाज की उपाध्यक्ष एवं भाजपा NGO प्रकोष्ठ की सहसंयोजक सोनिया साहू ने प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


सोनिया साहू ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि व्यक्ति को बिना फल की चिंता किए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सत्य और धर्म की विजय का संदेश देने वाला पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मकता को मजबूत किया जा सकता है।

सोनिया साहू ने सभी से अपील करते हुए कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर हम समाज में आपसी सहयोग और सद्भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लें तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं।

उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post