राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर सेवा एवं पौधारोपण कार्यक्रम अनाथ आश्रम एवं वृद्धाश्रम में फल वितरण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

 बिलासपुर, 18 सितंबर 2026।

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के अवसर पर TREB (भारतीय आदिवासी क्रांतिकारी उत्थान संगठन) एवं गोंडवाना युवा, बिलासपुर द्वारा सेवा, सामाजिक सरोकार एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया।





कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन के सदस्यों ने अनाथ आश्रम एवं वृद्धाश्रम पहुंचकर फल वितरण किया। इस दौरान आश्रम में निवासरत बुजुर्गों एवं बच्चों के साथ समय बिताया गया तथा उनका कुशलक्षेम जाना गया। सदस्यों ने सेवा कार्य के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

इसी क्रम में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। संगठन के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपित किए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

TREB एवं गोंडवाना युवा के सदस्यों ने कहा कि बलिदान दिवस केवल वीर शहीदों को याद करने का अवसर ही नहीं, बल्कि उनके त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करने का भी अवसर है। इसी उद्देश्य से इस अवसर को सेवा कार्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सदस्यों ने उनके संघर्ष, साहस और त्याग से प्रेरणा लेकर जरूरतमंदों की सेवा, प्रकृति संरक्षण तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में बी.एस. मरावी (पूर्व तहसीलदार), स्वप्निल मानसमणि मरावी, लव सिदार, डॉ. कौशल मरावी, दीपक मरकाम, राजेन्द्र पोर्ते, शुभम मरावी, टीकाराम मरकाम, हेमराज ध्रुव, गजेंद्र ध्रुव, स्वधा स्मृति मरावी, सचिन राज, गायत्री ध्रुव, भारती ध्रुव, माया नेताम, चेतन पोर्ते, चन्द्रशेखर सिदार, तानसेन, सोनी ध्रुव, शैलेन्द्र, सतीश सहित गोंडवाना युवा बिलासपुर एवं TREB के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संगठन की ओर से कहा गया कि समाज सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

आयोजक:

गोंडवाना युवा साथीगण, बिलासपुर

एवं TREB – भारतीय आदिवासी क्रांतिकारी उत्थान संगठन

Post a Comment

Previous Post Next Post