बिलासपुर। श्री संस्कार फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर एक व्यापक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के लगभग 1246 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करना, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान करना तथा बच्चों एवं उनके अभिभावकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर के दौरान विद्यार्थियों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर धरमलाल कौशिक जी उपस्थित रहे। उनके साथ अंबिका विनोद साहू एवं अंबालिका साहू सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर श्री संस्कार फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया साहू ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को लेकर कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता एवं सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में चंपा साहू, लक्ष्मी सोनी, निहारिका चटर्जी, रवि साहू, महेश्वर केसरी, दीना प्रसाद साहू, सत्येश खंडेलवा, चंचल सलूजा, नीरज जैमनानी सहित श्री संस्कार फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
चिकित्सकों की टीम ने किया विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण
स्वास्थ्य शिविर में वंदना हॉस्पिटल की डॉ. रश्मि तिवारी एवं उनकी टीम तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल मुखर्जी एवं उनकी टीम द्वारा विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझते हुए उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
शिविर में बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए भी जागरूक किया गया। आयोजकों के अनुसार इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ का रहा विशेष सहयोग
स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी के प्राचार्य अजीत कुमार कुजूर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम में डॉ. शीतल रजक, नेहा शर्मा, अरुण पांडे, मोनिका बोबरडे, कविता सिंग, पुनीत धूरी, मांगतयार, मोतीलाल वस्त्रकर, सीमा साहू, ममता मरकाम, रीना राय, अभिलाष शुक्ला, रश्मि पांडे, परमेश्वर सागर, हेमंत टंडन, रश्मि साहू, प्रीति दीवान, महेंद्र कुमार वर्मा, अमरनाथ मरावी, ममता शर्मा, सुग्रीव केवट, सत्या रजक, चंद्र प्रकाश साहू, उमा साहू सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकगण भी उपस्थित रहे और श्री संस्कार फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा कार्यों की सराहना की।
1246 बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण, जागरूकता और सामाजिक सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया। आयोजकों ने भविष्य में भी विद्यार्थियों एवं समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए इस तरह के सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।


