Miss. Pramila Khalkho ने सभी प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं

 रक्षाबंधन पर मिस प्रमिला खलखो ने दी शुभकामनाएं




रायपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन आज 28 अगस्त को देशभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। 


इस पावन अवसर पर Miss. Pramila Khalkho ने सभी प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और जीवनभर साथ निभाने के संकल्प का प्रतीक है।


उन्होंने कहा कि राखी का पवित्र धागा रिश्तों में मिठास और अपनत्व को मजबूत करता है। यह पर्व हमें परिवार के प्रति अपने दायित्वों और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है।


प्रमिला खलखो प्रोफेशनल मेडिकल स्टाफ, हेल्थ/फिटनेस कोच के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे सामाजिक गतिविधियों, टैरोट कार्ड रीडिंग, फ्री लर्निंग/YouTube और काउंसलिंग जैसी गतिविधियों से भी जुड़ी हुई हैं।


उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी भाई-बहनों के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा—“राखी का यह पवित्र बंधन हमेशा प्रेम और विश्वास से मजबूत बना रहे तथा हर परिवार में खुशियों की बहार आए।”


**जय हिंद।**