जनपद पंचायत बकावंड की सभापति श्रीमती दयमंती बंशी करश्यप ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 बकावंड/बस्तर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर जल व स्वच्छता समिति, जनपद पंचायत बकावंड की सभापति श्रीमती दयमंती बंशी करश्यप ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्रीमती करश्यप ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी सम्मान का पवित्र पर्व है। राखी का यह धागा केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत नहीं करता, बल्कि एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और जीवनभर सहयोग एवं सुरक्षा का संकल्प भी देता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का विशेष महत्व है। यह पर्व परिवार में प्रेम, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द और प्रेम के साथ मनाने की अपील की।

श्रीमती दयमंती बंशी करश्यप ने ईश्वर से कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा भाई-बहन का प्रेम सदैव अटूट बना रहे।

उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित


कीं।