जशपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जिला जशपुर अनीता सिंह ने जिलेवासियों सहित समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अनीता सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी सहयोग का प्रतीक है। यह पर्व परिवार और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर हम अपने रिश्तों में प्रेम और विश्वास को और मजबूत करें तथा समाज में स्नेह, सहयोग और सद्भाव का संदेश दें। उन्होंने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशियां लेकर आए।
उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जा रहा है।
अनीता सिंह ने पुनः समस्त क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल एवं सुखमय जीवन की कामना की।
