सुकमा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सोयम भीमा, जिला सुकमा (छत्तीसगढ़) ने जिलेवासियों एवं समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प का पवित्र प्रतीक है। यह पर्व परिवार और समाज में आपसी सद्भाव तथा रिश्तों की मजबूती का संदेश देता है।
सोयम भीमा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते को विशेष स्थान प्राप्त है। रक्षाबंधन हमें एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और रिश्तों को पूरी निष्ठा से निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
गौरतलब है कि रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष सावन पूर्णिमा 27 अगस्त सुबह से शुरू होकर 28 अगस्त सुबह तक रहेगी और 28 अगस्त को उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन मनाया जाएगा।
सोयम भीमा ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता हमेशा प्रेम और विश्वास से मजबूत बना रहे। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
.jpg)