रक्षाबंधन पर रैनू पुंगटी ने दी शुभकामनाएं

 बेदरे। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत बेदरे के पूर्व सरपंच रैनू पुंगटी ने क्षेत्रवासियों एवं भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।




उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी प्रेम का प्रतीक पर्व है। यह पर्व परिवार और समाज में प्रेम, सम्मान तथा आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

रैनू पुंगटी ने सभी से इस पावन पर्व को हर्षोल्लास एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।

उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।