बेदरे। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम पंचायत बेदरे की सरपंच चंद्रकला पुंगटी ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पर्व परिवार और समाज में रिश्तों की मजबूती तथा एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देता है।
सरपंच चंद्रकला पुंगटी ने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने क्षेत्र के सभी भाई-बहनों से आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने की अपील भी की।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में भाई-बहन का रिश्ता बेहद पवित्र माना गया है और रक्षाबंधन इसी रिश्ते की सुंदरता एवं भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है।
चंद्रकला पुंगटी, सरपंच ग्राम पंचायत बेदरे ने सभी ग्रामवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
