स्वतंत्रता दिवस पर लीलावती नाग ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने का किया आह्वान





कोण्डागांव। बनियागांव जनपद सदस्य श्रीमती लीलावती नाग ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय त्याग, बलिदान एवं संघर्ष को स्मरण करने का अवसर है। उनके अमूल्य योगदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं।


श्रीमती लीलावती नाग ने कहा कि हमें अपने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही समाज में भाईचारा, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए।


उन्होंने कहा कि आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लें।


अंत में श्रीमती लीलावती नाग, बनियागांव जनपद सदस्य, कोण्डागांव (छत्तीसगढ़) ने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


जय हिन्द!

वंदे मातरम्!