रक्षाबंधन पर जनपद सदस्य मनमथ मंडल ‘मुन्ना’ ने दी शुभकामनाएं
कोयलीबेड़ा/कांकेर। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जनपद सदस्य कोयलीबेड़ा मनमथ मंडल (मुन्ना) ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। यह पर्व परिवार और समाज में स्नेह एवं आपसी सौहार्द को मजबूत करता है।
मनमथ मंडल (मुन्ना) ने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि, सुख-शांति और आपसी प्रेम लेकर आए। उन्होंने सभी बहनों के सम्मान और सुरक्षा के प्रति समाज को सदैव सजग रहने का संदेश भी दिया।
“बहनों की रक्षा का संकल्प, भाइयों का सम्मान और स्नेह का बंधन—हमेशा बना रहे, यही रक्षाबंधन की सच्ची भावना है।”
