स्वतंत्रता दिवस पर शिवभरोस बेक ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं





सीतापुर, सरगुजा। जिला पंचायत सदस्य शिवभरोस बेक (क्षेत्र क्रमांक–12, सीतापुर, जिला सरगुजा, छत्तीसगढ़) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।


उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि 15 अगस्त केवल एक पर्व नहीं, बल्कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का प्रतीक है। आज का दिन हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।


शिवभरोस बेक ने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज में भाईचारा, सद्भाव और विकास की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा शिक्षा, सेवा और सामाजिक कार्यों के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।


उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाएं।


अंत में शिवभरोस बेक ने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें।