जगदलपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनपद जगदलपुर के जनपद सदस्य धनसाय भारती ने क्षेत्रवासियों सहित समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
धनसाय भारती ने कहा कि रक्षाबंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने का अवसर है। यह पर्व परिवार और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना को और मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि बहन अपने भाई की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती है, वहीं भाई भी अपनी बहन के सम्मान, सुरक्षा और खुशियों के लिए सदैव साथ खड़े रहने का संकल्प लेता है। रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, ऐसी उन्होंने कामना की।
धनसाय भारती ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाते हुए प्रेम, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का संदेश दें।
उन्होंने अंत में सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
